Advertisement
पिंक और नाम शबाना फिल्मों में छाप छोडऩे वालीं तापसी ने कहा...
मुंबई। पिंक और नाम शबाना जैसी फिल्मों से अपनी छाप छोडऩे वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूती के साथ महिलाएं कुछ भी हासिल कर सकती हैं। तापसी ने बयान में कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि महिलाएं अगर दृढ़ इच्छाशक्ति रखें और मजबूत बनें तो ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे वे हासिल नहीं कर सकती हैं।
तापसी को वीमेन हॉर्लिक्स की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वे महिलाओं को शरीर की मजबूती व स्वस्थ हड्डियों के प्रति जागरूक करेंगी। फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही अनुभव सिन्हा की आम लोगों के संघर्ष पर आधारित फिल्म मुल्क में नजर आएंगी। फिल्म में दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement