Newton remains one of India finest films: Hansal Mehta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:03 pm
Location
Advertisement

इनकी नजर में बेहतरीन फिल्मों में से एक है न्यूटन

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 1:43 PM (IST)
इनकी नजर में बेहतरीन फिल्मों में से एक है न्यूटन
मुंबई। फिल्म ‘न्यूटन’ के ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने के बाद फिल्मकार हंसल मेहता ने एक बार फिर राजकुमार राव का समर्थन करते हुए कहा कि इस तथ्य को नहीं बदला जा सकता है कि ‘न्यूटन’ भारत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

मेहता ने दावा किया ‘न्यूटन’ के ऑस्कर 2018 में विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी से बाहर हो जाने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया।

मेहता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं उन सभी लोगों के लिए असभ्य भाषा का उपयोग करना चाहता हूं जो न्यूटन के ऑस्कर से बाहर होने पर खुशी जता रहे हैं और मुझे ट्रोल कर रहे हैं। ऑस्कर हो या न हो यह लंबे समय बाद बनीं भारत की बेहरतरीन फिल्म रहेगी।’’

‘न्यूटन’ का निर्देशन अमित वी. मसुरकर ने किया था जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और रघुबीर यादव थे। यह फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के इर्दगिर्द घूमती है जो नक्सलियों द्वारा नियंत्रित छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में मतदान की निगरानी करता है।

इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था उसी समय यह अफवाह उड़ी थी कि ‘न्यूटन’ 2001 की ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलोट’ से प्रेरित है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement