Jacqueline opens her first restaurant in Colombo -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:28 am
Location
Advertisement

जैकलिन फर्नांडीज ने यहां खोला रेस्तरां, यह रखा नाम

khaskhabar.com : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 2:04 PM (IST)
जैकलिन फर्नांडीज ने यहां खोला रेस्तरां, यह रखा नाम
कोलंबो। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने अपने गृह नगर कोलंबो में अपना पहला रेस्तरां खोला है, जिससे वह काफी उत्साहित हैं। कैमा सूत्र नाम के इस रेस्तरां में श्रीलंका के व्यंजन परोसे जाएंगे। बॉलीवुड में एक लोकप्रिय नाम जैकलिन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर श्रीलंका के शेफ दर्शन मुनिदास के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इसके साथ उन्होंने कहा, ‘‘दर्शन मुनिदास के साथ अपने पहले रेस्तरां कैमा सूत्र की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रही हूं। यह रेस्तरां शांगरी-ला कोलंबो में खुल गया है, जिसमें आपके लिए श्रीलंका के स्वादिष्ट व्यंजन पेश किए जाएंगे। मिलते हैं यहां।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement