I love make-up: Bhumi Pednekar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:17 pm
Location
Advertisement

मुझे मेकअप पसंद है : भूमि पेडनेकर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 12:58 PM (IST)
मुझे मेकअप पसंद है : भूमि पेडनेकर
नई दिल्ली। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्हें मेकअप करना पसंद है। स्किन और हेल्थ केयर ब्रांड डिवाइन ऑर्गेनिक्स लॉन्च करने के लिए नई दिल्ली पहुंची भूमि ने फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘‘मुझे मेकअप करना पसंद है, यहां तक की मैंने बहुत कम उम्र से ही मेकअप करना शुरू कर दिया था।’’

हालांकि भूमि ने कहा कि वह ऑर्गेनिक स्किन केयर में विश्वास रखती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं घरेलू उपचारों और जितना हो सके रसायन मुक्त जीवन जीने में यकीन रखती हूं। यहां तक कि मेरे खान पान की आदतों में भी यही बात लागू होती है।’’

ब्रांड के बारे में भूमि ने कहा, ‘‘मेरे जैसे लोग जो प्राकृतिक चीजों और घरेलू उपचारों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उन्हें भी रसायनिक चीजों का सामना करना पड़ता है। हम जो कुछ भी करते हैं - जिस हवा में हम सांस लेते हैं उससे लेकर हम जो खाना खाते हैं, सब कुछ विषाक्त और रसायनिक पदार्थों से भरा है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement