Alia, Ranveers Gully Boy goes on floors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:02 pm
Location
Advertisement

आलिया भट्ट ने इस फिल्म को बताया कई कारणों से उनके लिए खास

khaskhabar.com : रविवार, 14 जनवरी 2018 4:43 PM (IST)
आलिया भट्ट ने इस फिल्म को बताया कई कारणों से उनके लिए खास
मुंबई। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग यहां रविवार को शुरू हो गई। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में सितारे हैं।

आलिया ने ट्वीट किया, ‘‘और आखिरकार ‘गली बॉय’ का पहला दिन आ गया। कई कारणों से मेरे लिए यह खास फिल्म है। मुझे शुभकामना दीजिए। आपका समर्थन और प्यार मेरी दुनिया है।’’

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

सिधवानी ने फिल्म का क्लैपबोर्ड साझा किया, जबकि फरहान ने टीम को शुभकामनाएं दी।

फिल्मकार राहुल ढोलकिया और सोफी चौधरी ने भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement