worship on Shivaratri in this way lord shiva will happy immediately-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 8:44 pm
Location
Advertisement

शिवरात्रि पर करें इन नियमों के साथ पूजा, शिव की कृपा तुरंत बरसने लगेगी

khaskhabar.com : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 3:57 PM (IST)
शिवरात्रि पर करें इन नियमों के साथ पूजा, शिव की कृपा तुरंत बरसने लगेगी
महादेव को रिझाना सबसे आसान काम है। कहते हैं कि पूजा के समय अगर कुछ खास नियमों को देख पूजा कर ली जाए तो महादेव तुरंत प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देने लगते हैं।

पूजा के समय चंदन, भस्म, त्रिपुण्ड और रुद्राक्ष माला ये शिव पूजन के लिए विशेष सामग्री हैं जो पूजा के समय शरीर पर होनी चाहिए।

शिवलिंग अथवा अपने ललाट पर तिलक-त्रिपुण्डविधि विधान से लगाना चाहिए। सर्वप्रथम अंगूठे से ऊधर्वपुण्ड (नीचे से ऊपर की ओर) लगाने के बाद मध्यमा और अनामिका उंगली से बांईं ओर से प्रारम्भ कर दाहिनी ओर भस्म लगानी चाहिए। इसके बाद तीसरी रेखा अंगूठे से दाहिनी ओर से आरम्भ कर बाईं ओर लगाएं। इस प्रकार तीन रेखाएं खिंच जाती हैं, जिसे त्रिपुंड कहते हैं। इन रेखाओं के बीच का स्थान रिक्त रखें। इसके बाद ओम नम: शिवाय बोलते हुए ललाट, गर्दन, भुजाओं और हृदय पर भस्म लगाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement