Woman returns from foreign tour to find gang had turned her home into massive cannabis farm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:11 am
Location
Advertisement

यह महिला गई थी फॉरेन टूर पर, लौटी तो यह देख रह गई दंग

khaskhabar.com : सोमवार, 05 मार्च 2018 3:19 PM (IST)
यह महिला गई थी फॉरेन टूर पर, लौटी तो यह देख रह गई दंग
नई दिल्ली। कोई भी इंसान रोजमर्रा की व्यस्तता से बड़ी मुश्किल से समय निकालकर कहीं बाहर घूमने के लिए जा पाता है। ऐसे में उसकी गैरमौजूदगी में पीछे से उसके घर में कुछ अटपटा हो जाए तो उसके होश उडऩा स्वाभाविक है। कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया ब्रिटेन की 45 वर्षीय महिला तान्या लेवर्टी के साथ।

दरअसल तान्या ने सितंबर 2017 में एक कोरियन फैमिली को अपना घर किराए पर दे दिया। इसके बाद वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ फॉरेन टूर के लिए निकल गईं। उसे कुछ दिन बाद खबर मिली कि उसके घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप दिख रहा है। यह सूचना मिलते ही वह घर आ गईं। वहां का नजारा देखते ही वह दंग रह गईं।

कुछ लोगों ने घर को गांजा पैदा करने के फाम में बदल दिया था। हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इसके अलावा कई बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इनसे ताजा हवा अंदर लाई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था, जिससे करीब 8 करोड़ रुपए सालाना कमाई हो सकती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement