Sologamy a growing trend these days, more women choosing to marry themselves-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:58 pm
Location
Advertisement

खुद के साथ खुद की शादी! महिलाओं के बीच बढ़ रहा है चलन

khaskhabar.com : सोमवार, 29 मई 2017 5:35 PM (IST)
खुद के साथ खुद की शादी! महिलाओं के बीच बढ़ रहा है चलन
लंदन। दुनिया में शादी करने की परंपरा हर धर्म में है। यह रवायत काफी पुरानी है। पारंपरिक शादियों में एक महिला और पुरुष विवाह के बंधन में जुड़ते हैं। अब तो दुनिया के कई देशों में समलैंगिक शादियों को भी कानूनी दर्जा मिल गया है। इन सबके अलावा एक और तरह की शादी है, जिसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों कई महिलाएं खुद के ही साथ शादी कर रही हैं। इसे ‘सोलोगमी’ नाम से जाना जाता है। इसमें एक शख्स खुद के साथ शादी करता है, खुद के साथ वफादारी और प्यार निभाने की कसमें खाता है। ये सारे कसमें और वादे ऐसे ही होते हैं, जैसे आम शादियों में पति-पत्नी एक-दूसरे से करते हैं।
38 साल की सोफी टेनर की शादी को 2 साल हो चुके हैं। 2015 में अपनी शादी के समय सोफी एकाएक सुर्खियों में छा गईं। वजह थी उनकी शादी का औरों से अलग होना। सोफी ने किसी और से नहीं, खुद से ही शादी की थी। सोफी ने खुद के साथ जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधने की कसम खाई। अपनी शादी के अनुभव के बारे में एक अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि दुनिया में ज्यादातर लोग बाहर जाने, औरों से मिलने और शादी करने की ख्वाहिश करते हैं, लेकिन अपनी खुशियों की ओर लौटने और उस पर ध्यान देने को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है। शुरुआत में सोफी का इरादा केवल एक ऐसी किताब लिखना था, जिसमें एक महिला खुद के साथ शादी करती है। जिस वक्त उन्होंने यह किताब लिखने की ठानी, तब उनके दिमाग में यह बात नहीं थी कि आगे चलकर वह खुद ऐसा ही करेंगी। किताब लिखने की तैयारी करते हुए सोफी ने सोलोगमी के बारे में काफी शोध किया। इसी दौरान वह खुद भी इसकी ओर आकर्षित हुईं।
न्यू यॉर्क में रहने वाली 37 साल की एरिका एंडरसन ने भी खुद के साथ शादी करने का फैसला किया। यह एरिका की पहली शादी नहीं थी। इससे पहले यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी, लेकिन यह शादी चली नहीं और एरिका का तलाक हो गया। इसके बाद एरिका खुद से प्यार करना चाहती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि फिर से उनका दिल टूटे और यही वजह है कि उन्होंने खुद से शादी करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement