one liter milk rate is 80 thousand and meat 3 lakh per kg in venezuela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:15 am
Location
Advertisement

यहां 3 लाख रुपए में एक किलो मीट और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

khaskhabar.com : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 4:21 PM (IST)
यहां 3 लाख रुपए में एक किलो मीट और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध
नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला भीषण आर्थिक संकट से जुझ रहा है। दुनिया को बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद पूरे देश की आर्थिक हालात बेहद खराब हो गई है। यहां महंगाई इतनी बढ़ गई है कि खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे है। वेनेजुएला के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग देश छोडक़र पडोसी देश कोलंबिया भागने के लिए मजबूर है। यहां महंगाई का आलम यह है कि एक ब्रेड की कीमत हजारों रुपए हो गए हैं। एक किलो मीट के लिए 3 लाख रुपए और एक लीटर दूध के लिए 80 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां की सरकार ने दुनिया भर के देशों से गुहार लगाई है कि वे यहां के हालात सुधारने में उनकी मदद करें। वहीं कोलंबिया का कहना है कि चंद दिनों में वेनेजुएला के करीब 10 लाख लोग उसके यहां आकर शरण ले चुके हैं, जिसके चलते उनपर दबाव बन रहा है।

जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के चलते वेनेजुएला में आर्थिक संकट आया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यहां के सरकार की गलत नीतियों के चलते भूखमरी के हालात बने हैं। इस कठिन परिस्थिति से देश को निकालने के लिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो राजधानी कराकस में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे दुनिया भर के बड़े देशों से आग्रह कर चुके हैं कि वे मदद को आगे आएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement