Farmer Bites Snake, Chews Off Head. Revenge For Snakebite in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:36 am
Location
Advertisement

सांप ने काटा तो... गुस्साए किसान ने ऐसे लिया बदला

khaskhabar.com : बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 4:29 PM (IST)
सांप ने काटा तो... गुस्साए किसान ने ऐसे लिया बदला
नई दिल्ली। सांप को धरती पर सबसे जहरीला जीव माना जाता है। सांप का नाम सुनते ही हर किसी की रुह कांप जाती है। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो उस व्यक्ति की हो जाती है। लेकिन सांप को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, एक किसान को सांप ने काट लिया तो उससे बदला लेने के लिए उस किसान ने सांप का सिर चबा लिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किसान तो जिंदा है लेकिन सांप की मौत हो चुकी है।



यह घटना उत्तर प्रदेश के हरदोह की है। इस घटना के सामने आने के बाद डॉक्टर भी चकित है।
हरदोई के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि मैंने ऐसा मामला अपने जीवन में पहली बार देखा है। किसान का नाम सोनेलाल बताया जा रहा है। सोनेलाल ने सांप का सिर चबाया और अलग करके फेंक दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत पास के ही क्लिनिक में ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर को किसान के शरीर में कहीं भी कांटने का निशान नहीं मिला है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement