Chinese Woman Goes Partially Blind After Getting Addicted To A Mobile Game-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:16 am
Location
Advertisement

इस लडकी को लगी ऐसी लत, गवा बैठी आंखों की रोशनी

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 1:36 PM (IST)
इस लडकी को लगी ऐसी लत, गवा बैठी आंखों की रोशनी
बीजिंग। स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स के अधिक इस्तेमाल से टीनेजर्स में मेंटल हेल्थ से जुड़े खतरों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे अटेंशन, बिहेवियर और सेल्फ रेगुलेशन पर इफेक्ट पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल करने से एक लडकी की आंखों की रोशनी चली गई। जी हां, यह घटना चीन की है।

सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 21 साल की पीडि़त महिला अपने स्मार्टफोन पर दिन भर गेम खेलती रही और अचानक उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। महिला को मोबाइल गेम किंग ग्लोरी खेलना बहुत पसंद था। आपको बता दें कि चीन में यह बहुत ही पॉपुलर गेम है। यही नहीं इसे खेलने वाले मानते हैं कि उन्हें गेम की लत लग चुकी है। महिला को भी गेम की ऐसी लत थी कि वह बिना खाए-पिए पूरे आठ घंटों तक गेम खेलती रही। यही नहीं इस दौरान वो टॉयलेट तक जाने के लिए नहीं उठी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement