Abu Zarin Hussin dies of a cobra bite, was friend of snakes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:21 pm
Location
Advertisement

इस शख्स की विचित्र दुनिया, सांपों से दोस्ती, छपी थी शादी की खबर...

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 3:57 PM (IST)
इस शख्स की विचित्र दुनिया, सांपों से दोस्ती, छपी थी शादी की खबर...
नई दिल्ली। अबु जरीन हुसैन दो साल पहले एक इंटरनेट स्टार बन गए थे, जब एक ब्रिटिश न्यूजपेपर ने एक रिपोर्ट छापी कि उसने एक सांप से शादी कर ली। जहरीले सांपों के बीच रहने वाले 33 वर्षीय अबु ने शुक्रवार को बेनटोंग (मलेशिया) स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वजह थी कि अबु को एक कोबरा ने काट लिया था। वह चार दिन भर्ती रहा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अबु को पूर्व में 2015 में भी एक कोबरा ने काट लिया था, जिसके बाद वह दो दिन तक कोमा में रहा था। अबु को कोबरा के साथ सेल्फी लेने, जिम में साथ कसरत करने का शौक था। यहां तक कि वह सांप को चूम भी लेता था।

अबु फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट में फायरफाइटर के रूप में काम करता था और वह स्नैक विसपेरर के नाम से मशहूर था। वह अपने साथियों को सांपों को कोई नुकसान पहुंचाए या मारे बगैर पकडऩे के बारे में सिखाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement