Looks like you've blocked notifications!

ब्रॉड ने आमिर को बताया इंग्लैंड के लिए खतरा

लंदन। इंग्लैंड के नियमित तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि इंग्लैंड को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बीता हुआ कल भूलकर उनकी मौजूदा क्षमताओं पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि आमिर तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। लॉर्ड्स में 14 जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में ब्रॉड के साथ इंग्लैंड के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन नहीं होंगे। ऐसे में जैक बॉल या टोबी रोलैंड जोंस को पदार्पण का मौका मिल सकता है।
Share this article