Looks like you've blocked notifications!

UP:कांग्रेस को जिताएगा ब्राह्मण समाज!

नई दिल्ली। राजनीतिक लिहाज से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नए अवतार में दिखी है। 29 जुलाई को लखनऊ के रमाबाई पार्क में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी जिस भूमिका में दिखे, वह कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। कांग्रेस क्या बदल रही है, क्या वह बदलाव चाहती है, उसके बदलाव का आखिर जमीनी आधार क्या है, वह किस थ्योरी पर उप्र जैसे राज्य में सपा, बसपा और भाजपा को सीधी चुनौती देना चाहती है! जो पार्टी सांगठनिक स्तर पर कमजोर और खुद में उपेक्षित हो, कार्यकर्ताओं के टूटे हुए मनोबल पर वह कैसे आगे बढेगी। अब सवाल यह है कि पीके फार्मूला कितना कामयाब होगा। यह आशंकाएं सिर्फ मेरी ही नहीं, आपकी और राज्य के आम आदमी की भी हो सकती हैं जो कांग्रेस को बदलते रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस 27 साल से राज्य के परिदृश्य से गायब है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बुरी पराजय के बाद राज्यों में ढहता उसका जनाधार तमाम सवाल खडा कर रहा है। लेकिन, कांग्रेस और उसके रणनीतिकारों को उत्तर प्रदेश एक उर्वर जमीन के रूप में दिख रहा है।
Share this article