वह ज्ञानपीठ, पदमश्री और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित थीं। तीन दशक से
ज्यादा समय तक वह आदिवासियों के बीच काम करती रहीं। उनके साहित्य का काफी
हिस्सा आदिवासियों के जीवन पर आधारित था। यूं तो महाश्वेता देवी बांग्ला
में उपन्यास लिखा करती थीं लेकिन अंग्रेज़ी, हिंदी और अलग अलग भाषाओं में
अनुवाद के जरिए उनके साहित्य की पहुंच काफी व्यापक स्तर पर थी।