Looks like you've blocked notifications!

ट्रंप का बयान अमेरिका विजेता, चीन का व्यापार 27 प्रतिशत तक घटा

नई दिल्ली। विश्व के दो सबसे बड़े ताकतवर देश अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध लगातार चल रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी करके सुर्खियां में बने रहते हैं। इससे पहले अमेरिका ने चीन के आयात पर टैक्स बढ़ा दिया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर कर अधिक लगा दिया था। अभी ताजा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देकर हलचल मचा दी है कि व्यापारिक युद्ध में चीन को काफी हानि उठानी पड़ी है। वे स्वयं को विजेता घोषित करते हुए ट्वीट किए हैं। उनका कहना है कि चार महीने से चीन का व्यापार 27 प्रतिशत तक गिर गया है। हमारा बाजार हमेशा की तरह मजबूत स्थिति बनाए हुए है। ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ का प्रभाव हमारे लिए बहुत अच्छा पड़ रहा है यहां हमारे इस्पात उद्योग के नए प्लांट्स खुल रहे हैं। स्टील का काम करने वाले लोगों को वापस से काम मिल गया है। इससे पहले चीन ने अपनी घोषणा करते हुए कहा था कि वह अमेरिका से आयात होने वाले 60 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाएगा। अमेरिका ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि चीन को जवाबी कार्रवाई से बचते हुए अनुचित व्यापार गतिविधियों की चिंताओं को दूर करने में समय लगाना चाहिए।
Share this article