जयपुर। प्रदेश में इन दिनों अचानक बढ़ी गर्मी और उमस के प्रभाव से मंगलवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग की मानें तो राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी हवाओं के असर और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।12 अक्टूबर से होगा तापमान कम