हरियाणा
पुलिस के महानिदेशक बी.एस. संधू ने आज रोहतक में घटित
एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपना जीवन गवाँ देने वाले हरियाणा पुलिस के सब
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में संधू ने इसे पुलिस विभाग के
लिए एक बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि नरेंद्र कुमार को उनकी बहादुरी और
सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने
शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और
प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।संधू ने कहा की नरेंद्र कुमार के परिजनो को हरियाणा पुलिस
वेलफेयर की तरफ से दी जाने वाली सभी आर्थिक सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई
जाएंगी। संधू ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहतक को
भी इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने
के निर्देश भी दिए हैं।