नई दिल्ली। शुक्रवार को लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के मलबे
का चौथे दिन सोमवार तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह जानकारी ईस्ट कोस्ट गार्ड के
आईजी ने साझा की है। कोस्ट गार्ड के आईजी राजन बरगोटरा ने कहा हम सर्च
एरिया को बदलते रहेंगे। इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमिटर या बीकन से कोई सिगनल
नहीं मिला जो सर्च को आसान कर सकता था। गौरतलब है कि ईएलटी के सिगनल को
सैटेलाइट पकड लेता है जिससे लापता प्लेन को ढूंढने का इलाका और सीमित किया
जा सकता है।
वायु सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड के अधिकारी कह चुके हैं कि तलाश जारी है
और पनडुब्बी के साथ पानी के अंदर की खोज कल से शुरू की जा सकती है। लापता
एएन-32 प्लेन का खोज अभियान सप्ताहांत में भी अस्थिर समुद्र और मॉनसून के
बादलों की वजह से बाधित होता रहा।
बता दें, यह विमान शुक्रवार को लापता हो गया था और इसमें 29 लोग सवार थे।
सैटेलाइट से हासिल तस्वीरों में कुछ चीज तैरते दिखने की ओर संकेत किया गया
है, लेकिन अब तक ऎसा कुछ नहीं मिला है।