सियोल। दक्षिण कोरिया के नौसेना बेस में मंगलवार को पनडुब्बी पर हुए एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति लापता है। सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयनुसार 8.30 बजे दक्षिण जियोंगसांग प्रांत के जिनहेई में एक पनडुब्बी पर हुआ।