मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में समुद्र तट पर स्थित एक रेस्तरां में आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई। ‘बीबीसी’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि लिडो क्षेत्र के बानाडीर बीच क्लब में गुरुवार रात कार बम विस्फोट हुआ, जिसके बाद बंदूकधारी इमारत में घुस गए।