मिर्जापुर में प्रशासन ने गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी है।
मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। भदोही में
आठ कच्चे मकान ढह गए। इसके मलबे में दबने दो महिलाएं और तीन मवेशी घायल हो
गए। सोनभद्र में जहां पहाड़ी नदियों में उफान से झारखंड को जोड़ने
वाली मुख्य सड़क प्रभावित हो रही है वहीं बलिया में घाघरा-गंगा तो मऊ और
आजमगढ़ में घाघरा में उफान से तटवर्ती लोगों में चिंता बढ़ गई है।