राजे ने अपने संबोधन की शुरुआत में जैन संत रूप मुनिजी एवं पूर्व
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि
मुनिश्री एक युगपुरुष थे, जिनसे आशीर्वाद लेने दुनियाभर से श्रद्धालु आते
थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई और
पोकरण परमाणु परीक्षण कर राजस्थान को भी विश्व पटल पर सम्मान दिलाया।
लोकार्पण समारोह से पूर्व राजे ने जैतारण के पावनधाम में मुनिश्री की समाधि
पर शीश नवाया एवं जैन संत सुकुन मुनि सहित अन्य संतों का आशीर्वाद लिया।
यहां उन्होंने रूप रजत हेल्थकेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘लैब ऑन व्हील’
वेन का शुभारम्भ भी किया।महिला को दिया सम्मान से जीने का हक