Looks like you've blocked notifications!

विश्वेंद्र सिंह से नहीं माने गुर्जर, रेलवे ट्रैक से नहीं हटेंगे

सवाईमाधोपुर । गहलोत सरकार की तरफ से गुर्जर आंदोलनकारियों से ट्रैक पर वार्ता करने के लिए पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और आईएएस नीरज के पवन पहुंचे। इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही गुर्जरों के साथ खड़े है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें यहां भेजा है। सिंह ने कहा कि गुर्जरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हो सकती है। लेकिन गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और कोई भी प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए नहीं जाएगा पटरी पर ही गुर्जरों को 5 फीसदी आरक्षण की चिट्‌ठी चाहिये।
Share this article