नागौर। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की ओर से भारत बंद किया गया। इसी कड़ी में नागौर में भी कांग्रेस के आह्वान पर बंद रखा गया। खास बात यह रही कि इस बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में किसी तरह की अड़चन नहीं आने दी और इन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।नागौर में सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए। यहां से रैली के रूप में शहर में शांतिपूर्ण बाजार बंद कराए। साथ ही सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाजी भी की। इस बंद में पूर्व डीजीपी डॉ. के.राम बागड़िया, सभापति कृपाराम सोलंकी, प्रधान ओमप्रकाश सेन, ब्लॉक अध्यक्ष भगवानाराम ने भी हिस्सा लिया। पूर्व डीजीपी डॉ. के.राम बागड़िया का कहना है कि कांग्रेस की ओर किया गया भारत बंद पूरे नागौर जिले में सफल रहा है। इस शांतिपूर्ण बंद में सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित लोगों ने सहयोग किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।पदयात्रा को भी किया रवाना