Looks like you've blocked notifications!

US में मेक्सिकी प्रवासियों की संख्या घटी

मेक्सिको सिटी। जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मेक्सिकों से घुसपैठ को रोकने के लिए दीवार बनाने का आदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर मेक्सिकों के लोगों का अमेरिका में प्रवास करने की दर में 1970 के दशक के बाद से कमी आई है। मैक्सिको की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय डेटा ने यह जानकारी दी। बुधवार को ट्रंप ने दीवार का निर्माण करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, लेकिन लैटिन अमेरिकी मौद्रिक अध्ययन केंद्र (सीईएमएलए) के अनुमान के मुताबिक, 2008 से मेक्सिको से प्रवासन में कमी आई है। 1990 से लेकर 2007 तक प्रवासन में वृद्धि चरम पर थी।सीईएमएलए ने बताया कि कर्मचारियों की मांग में कमी, स्वदेश भेजने, सीमा पर नियंत्रण और एरिजोना जैसे राज्यों में अप्रवासियों के खिलाफ बढ़ती विरोध भावना के कारण अमेरिका में मेक्सिकोवासियों का प्रवासन अब नकारात्मक है।
Share this article