Looks like you've blocked notifications!

महिलाएं एक दूसरे की मदद करें:अल्वा

जयपुर। राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिये महिलाओं के एकजुट होने का समय आ गया है। महिलाओं को आपस में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। अल्वा ने गुरूवार को जयपुर में फिक्की फ्र्लो-जयपुर द्वारा आयोजित "द शी फैक्टर" कार्यक्रम में कहा कि अधिकतर महिलाएं नहीं चाहती हैं कि दूसरी महिला आगे बढे। उन्होंने बीते जमाने के एक घटनाक्रम को याद करते हुए कहा, 32 साल की उम्र में, मेरे राज्यसभा पहुंचने पर इंदिरा गांधी ने पार्टी के लिये काम करने को कहा। मैंने इंदिरा गांधी के कहे अनुसार महिलाओं को राजनीति में लाना शुरू किया, इसपर इंदिरा गांधी ने मुझसे सवाल किया, तुम क्या कर रही हो, ये तुम्हें छोडकर आगे निकल जाएंगी। मैंने कहा अगर आगे जा सकती हैं तो जाने दीजिये। अल्वा ने कहा कि महिला मतदाता आगे आ रही हैं। इससे एक संदेश मिल रहा है कि महिलाओं ने अब एकजुटता दिखाना शुरू कर दिया है।
Share this article