Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर में लश्कर ने अशांति को दी हवा

श्रीनगर। दुनिया भर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अलगाववादी नेताओं के पीछे पूरी ताकत झोंक दी है, जिसके कारण घाटी में लगातार अशांति बनी हुई है। लश्कर ने लोगों से अलगाववादियों के कार्यक्रम का अक्षरश: पालन करने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर उत्तर कश्मीर के एक गांव में उस समय हमला किया गया, जब वह कानून-व्यवस्था की स्थिति और अस्पताल प्रबंधन का जायजा लेने के बाद लौट रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अख्तर के काफिले पर पथराव किया। उन्होंने अलगाववादियों के बंद को सफल बनाने के लिए सडक़ को पेड़ की शाखाओं और पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़ों से जाम कर रखा था।
Share this article