पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात के थाना अकबरपुर गांव भवानीपुर निवासी
राजेंद्र सिंह जो फतेहपुर जनपद के डीसीआरबी में तैनात थे। वह बीती 1 मई को
डीसीआरबी से इलाहाबाद क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किए गए
थे। उन्हें 30 जुलाई को कानपुर जोर के लिए रिलीव किया गया था। तबीयत खराब
होने पर उनके साढू का लडक़ा अतुल उन्हें लेकर फतेहपुर आ गया। सुबह लगभग 5
बजे राजेंद्र सिंह यादव टहलने के लिए निकले जब वह हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग
पार कर रहे थे, तभी कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार टे्रन की
चपेट में आ गए, जिस कारण उनके शरीर के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची जीआरपी
ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (IANS)