Looks like you've blocked notifications!

आज से जीएसटी लागू, जानिए... आपकी थाली पर क्या पड़ेगा असर

मिल्क प्रोडेक्ट्स में आइसक्रीम, कंडेस्ड मिल्क, मिनरल वाटर पर 18 फीसदी तक का जीएसटी लगेगा। वहीं, नॉनवेज की बात करें तो अंडे, ताजा मीट, मछली को भी टैक्स फ्री रहेंगे। वहीं, घी और चीज पर टैक्स 6 फीसदी से बढक़र 12 फीसदी तक हो गया है।18 फीसदी से ज्यादा जीएसटी वाले खाने-पीने वाले प्रोडक्ट्स में च्यूंग गम, चॉकलेट (28 फीसदी), कोल्ड ड्रिंक (40 फीसदी), इंस्टेंट कॉफी और चाय (28 फीसदी) शामिल हैं। जंक फूड जैसे पीजा,बर्गर, सैंडविच पर 28 फीसदी तक का जीएसटी लगेगा। इसके अलावा करी पेस्ट में 28 फीसदी और केचप सॉस में 18 फीसदी के जीएसटी स्लैब में शामिल किया गया है। जैम, जलेबी, मुरब्बा, चटनी आचार और इससे तैयार होने वाले प्रोडक्ट्स पर 12 फीसदी तक का टैक्स लगेगा। पहले इनमें 12 से 18 फीसदी तक का टैक्स लगता था। वहीं, आलू चिप्स पर 18 फीसदी टैक्स वसूला जाएगा।
Share this article