जयपुर। नोटबन्दी से देश एवं आम जनता को होने वाले फायदे पर शहर भाजपा के पदाधिकारियों और मोर्चे के साथ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का एक कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर्थिक विषय गोपाल कृष्ण अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश के बैंकों में भारी मात्रा में नकदी जमा हुई है। जिसका फायदा अब लोगों को ब्याज दर में कमी के रुप में मिलने लगेगा। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में टैक्स दर भी कम होने की संभावना जताई। 500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल