Looks like you've blocked notifications!

उप्र में नदियों का जलस्तर घटा, अब कटान ने बढ़ाई मुसीबत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ नदियों का जलस्तर तो कम हो गया है, मगर अब कटान के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस समय पलियांकला से बहने वाली शारदा नदी खतरे के निशान पर चल रही है और आसपास बसे लोगों को कटान का डर सता रहा है। राप्ती और घाघरा नदी में पानी बढ़ने से गोरखपुर और संत कबीर नगर में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बलरामपुर, महराजगंज, श्रावस्ती में कटान के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।गोरखपुर और संत कबीर नगर के दक्षिण छोर पर स्थित खड़गपुर-शाहपुर बांध खजनी तहसील क्षेत्र में गायघाट और ढबिया गांव के पास कई जगह कट गया है। बांध के उत्तर तरफ बारिश का पानी है और दक्षिण तरफ घाघरा नदी का। ऐसे में जलस्तर जरा भी और बढ़ा तो क्षतिग्रस्त बांध पानी को रोक नहीं पाएगा।खजनी तहसील के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार हमेशा बाढ़ से त्रासदी का इंतजार करती है। यहां पर किसी भी समय पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर जिस तरह की मदद मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है।यहां के किसान राजू ने बताया, "हमारे यहां बांध में कटान का डर हमेशा बना रहता है। उमरिया बजार से लेकर ढबिया तक कई जगह कटान शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग अभी तक यहां का सुध नहीं ले रहा है।"स्थानीय लोगों ने बताया कि नेपाल का पानी घाघरा में आ गया है, इसलिए बांध के कारण अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे ग्रामीण अब सहम गए हैं।
Share this article