Looks like you've blocked notifications!

सीएम की महत्वाकांक्षी योजना डायल 100 का हुआ शुभारंभ

मेरठ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना डायल 100 का मेरठ की पुलिस लाइन में शुभारंभ हुआ। इस योजन के शुरु होने से दोनों शहर और देहातवासियों को मात्र 25 से 40 मिनट के अंदर सुरक्षा मुहैया हो जाएगी। महानगर को इस सुविधा के अंतर्गत 61 वाहन उपलब्ध कराए गए है। हांलाकि शुरुआती दौर में राज्य के मात्र 11 जिलों में इस योजन को शुरु किया गया जिसमे मेरठ भी शामिल है। इन सभी वाहनो को कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी रामसकल गुर्जर नें हरी झण्डी दिखाकर किया। ये सभी वाहन जी.पी.एस. युक्त होगे। इस मौके पर मेरठ जोन के आई.जी. अजय आंनद ने बताया कि शहर और देहात का एक नक्शा तैयार किया गया है। इस मैप में इस तरह की तैयारी कि गई है कि शहर के अंदर अधिकतम 25 मिनट और देहात में ज्यादा से ज्यादा 40 मिनट में सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुहंचा जा सकता है।यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICSयह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
Share this article