Looks like you've blocked notifications!

BJP MLA बोले, दलितों की पिटाई सही

नई दिल्ली। तेलंगाना के गोशामहल (हैदराबाद) सीट से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर डाले गए विडियो के जरिए ऊना में दलितों की पिटाई को सही ठहराया है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि जो भी दलित गोमांस खाते हैं और गायों को मारते हैं, उनको इसी तरह पीटा जाएगा। राजा सिंह गोशामहल से विधायक होने के साथ-साथ बीजेपी तेलंगाना स्टेट गोरक्षा के संयोजक भी हैं। विधायक राजा सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का नाम लेते हुए कहा कि जो वोटों के भिखारी हैं, वह दलितों का नाम खराब कर रहे हैं। राजा कहते हैं कि ऎसे कई दलित हैं जो गोरक्षा में लगे हैं और उनके साथ कई दलित गोरक्षा कार्य में लगे हुए हैं। राजा दलितों से सवाल पूछते हैं कि क्या गोमांस खाना जरूरी है।
Share this article