Looks like you've blocked notifications!

मनमोहन के बयान पर घिरी कांग्रेस, BJP ने 370 पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

ऐसे में अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मुंबई की प्रेस कांफ्रेंस में मनमोहन सिंह की ओर से मनीष तिवारी के विपरीत दावा करने के बाद कांग्रेस के आधिकारिक स्टैंड को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पांच अगस्त को जब सरकार ने 370 हटाने की पहल की थी, तब कांग्रेस नेताओं की राय बंट गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनार्दन द्विवेदी जैसे कई नेताओं ने केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया था, वहीं अन्य नेता इसका विरोध कर रहे थे। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को सुबह ट्वीट कर कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से झूठ बोलवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मनमोहन सिंह की प्रेस कांफ्रेंस और मनीष तिवारी के अगस्त में टीवी चैनल को दिए गए बयान वाले वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर कांग्रेस कहां खड़ी है, वेल, डॉ. मनमोहन सिंह पूरी तरह बेखबर हैं।(IANS)
Share this article