मुंबइ। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत आगामी फिल्म फ्रीकी अली दर्शकों को हैरान कर देगी। सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यह बयान दिया। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता के घरेलू प्रोडक्शन में हुआ है। सलमान ने कहा, लोग इस फिल्म को देखकर काफी हंसेंगे। यह बिल्कुल अलग प्रकार की फिल्म है।