कहने को तो यह एक प्रेम कहानी है लेकिन इसमें काफी मात्रा में एक्शन दृश्य
हैं। फिल्म की नायिका कृति सैनन इसमें जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। वर्ष
2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति
सैनन ने इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन की प्रेमिका
का किरदार निभाया था। ‘राब्ता’ उनकी तीसरी फिल्म है जिसमें उनके साथ
सुशांत सिंह राजपूत हैं।