रजनीकान्त की ‘कबाली’ तीन दिन बाद प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की सफलता को लेकर एक नई चर्चा मीडिया में शुरू हुई है। कहा जाने लगा है कि क्या रजनीकान्त की ‘कबाली’ सलमान खान की सुल्तान को पीछे छोड देगी। रजनीकान्त की तुलना सलमान खान से करना बेमानी है। रजनीकान्त की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में सलमान खान की फिल्म से बहुत आगे है। सोचने वाली बात यह है कि जिस फिल्म ने प्रदर्शन से पूर्व ही बाजार से 200 करोड रुपये की कमाई अपने खाते में डाल ली हो, उसका सुल्तान से क्या मुकाबला। सुल्तान की सफतला को मीडिया ने हौव्वा बनाकर पेश किया है। सुल्तान ने 11 दिन बाद भी 250 करोड की कमाई नहीं की है। जबकि प्रदर्शन पूर्व कबाली 200 करोड ले चुकी है।