कुल 65 करोड की लागत में बनी इस फिल्म ने 35 करोड रुपये सैटेलाइट
अधिकारों के जरिए पहले ही कमा लिए हैं। शेष बचे 30 करोड की लागत यह फिल्म
प्रथम तीन दिन में वसूल कर लेगी। शुक्रवार को फिल्म ने 11 करोड का कारोबार
किया है, इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड का कारोबार करने में कामयाब होगी। इस तरह से तीन
में फिल्म 36 करोड का व्यवसाय करने के साथ ही मुनाफे का सौदा साबित होगी।