जकार्ता
पोस्ट के अनुसार पूरे इंडोनेशिया में कबूतर रेस काफी लोकप्रिय है। यहां
लोग आपस में पैसों की बाजी लगाते हैं। पैसे नहीं होने पर घर का समान तक जुए
में लगा देते हैं। कभी-कभी तो लोग अपना घर तक दांव में लगा देते हैं। सबसे
तेज पक्षी हजारों रुपए में बिकता है।क्लर्क नूर अफलाह बताती
हैं कि पुलबलिंगा में ज्यादातर पुरुष बेरोजगार हैं और महिला वर्कर्स ज्यादा
हैं। यहां आदमियों को पायलट कहा जाता है। ये पायलट प्लेन नहीं उड़ाते
बल्कि कबूतर उड़ाते हैं। महिलाएं इस बात से चिंतिंत हैं कि उनके पति सारा
दिन कबूतर रेस में बिता देते हैं। काम पर नहीं जाते हैं और फैमिली को भी
समय नहीं देते हैं।