नई दिल्ली। अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता उनको अच्छे स्कूल में भर्ती कराते है। उनकी पढाई-लिखाई को लेकर घरवाले पूरा ध्यान रखते है। इसी कडी में आज आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जिसे पढकर एक बार ता आपको यकीन ही नहीं होगा। ब्रिट्रेन में एक भारतीय अरबपति बेटी को सबसे अमीर छात्र बताया जा रहा है। ऐसा दावा है कि उसके परिवार ने स्कॉटलैंड में एक विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान उसकी मदद के लिए 12 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।द सन अखबर की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अरबपति की बेटी स्कॉटलैंड के पूर्व तट पर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयू की प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मदद के लिये एक हाउस मैनेजर (घर का प्रमुख देखभाल करने वाला), तीन सहायक, एक माली, एक घरेलू सहायिका और एक रसोइया होंगे। इनके अलावा तीन अन्य सहायक, एक निजी शेफ और शोफर (ड्राइवर) होंगे। इसके अनुसार इन सभी को परिवार के नये आलीशान बंगले पर नियुक्त किया जायेगा। यह बंगला इसलिए खरीदा गया है ताकि उनकी बेटी को स्कॉटलैंड के विश्वविद्यालय में चार साल की पढ़ाई के दौरान आम छात्रावास में नहीं रहना पड़े।