रेनशॉ ने अपनी पारी में खेली गईं 196 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद शॉन के साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब (16) ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन ही जोड़े थे कि जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों हैंड्सकॉम्ब को कैच आउट करा ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। हैंड्सकॉम्ब के बाद शॉन का साथ देने आए मिशेल मार्श को ईशांत शर्मा ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और 80वें ओवर की आखिरी गेंद पर पगबाधा आउट कर टीम का पांचवां विकेट गिराया। इसके साथ ही चायकाल की घोषणा हुई। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक डेविड वार्नर (33) और स्टीव स्मिथ (8) के रूप में अपने दो विकेट गंवाए थे। भारत के लिए जडेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। अश्विन, उमेश और ईशांत को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम के लिए पहली पारी में लोकेश राहुल (90) के बाद करुण नायर (26) का योगदान सर्वाधिक है। भारत के निचले क्रम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत ने 189 रन बनाए थे। चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।(IANS)मनिंदर सिंह के नाम है यह रिकॉर्ड, जडेजा-कीफे भी हैं खब्बू स्पिनर