शुएब चाहता था कि
वह अपने बड़े भाई के साथ दूसरे स्कूल में पढ़े। मदरसे जाने से बचने के लिए
उसने सुबह को सुतली से पहले अपने पैर बांधे, इसके बाद मुंह बांधने के बाद
हाथों पर सुतली लपेटकर झाड़ियों में लेट गया। गांव के निवासी राशिद को उसने
अपने साथी अयान के अपहरण का शोर मचा दिया। वास्तव में अयान नाम का शुएब का
कोई दोस्त ही नहीं है। फिलहाल मामले की सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने राहत
की सांस लेते हुए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।